मैं राजनांदगांव जिले की चिचोला तहसील का एक किसान हूँ। अप्रैल में, मैंने आकाश हाउस ऑफ ट्रैक्टर्स से स्वराज ट्रैक्टर का 855 फोर व्हील ड्राइव 12 + 3 ट्रैक्टर खरीदा था। खरीदने से पहले, मुझे संदेह था कि क्या मैं इस हाईटेक ट्रैक्टर का पूर्ण उपयोग कर पाऊंगा। लेकिन स्वराज ट्रैक्टर के नंदगांव शोरूम में जाने के बाद, मुझे ट्रैक्टर की विस्तृत जानकारी दी गई, और फाइनेंस की सुविधा के बारे में भी बताया गया।
ट्रैक्टर की डिलीवरी के बाद, शोरूम के अधिकारी ने घर पर आकर ट्रैक्टर के सभी फीचर्स की जानकारी दी और खेत में उपकरण जोड़ने से लेकर स्पीड में यंत्र का उपयोग करने की जानकारी दी। जब सर्विस का समय आया, तो कंपनी ने फोन किया और मैं शोरूम तक नहीं जा पाया, तो स्वराज ट्रैक्टर के सर्विस मेरे घर पर आकर की गई।
मैं अपनी खेती में बेहतर काम कर पा रहा हूँ और लगभग 5 महीने ट्रैक्टर का उपयोग करने के बाद, मैं यह रिव्यू लिख रहा हूँ। धन्यवाद स्वराज ट्रैक्टर और आकाश हाउस ऑफ ट्रैक्टर्स को मेरी खेती को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए।
(Translated by Google)
I am a farmer from Chichola tehsil of Rajnandgaon district. In April, I purchased a Swaraj Tractor 855 four-wheel drive 12+3 tractor from Akash House of Tractors. Before purchasing, I was skeptical about whether I would be able to fully utilize this high-tech tractor. However, after visiting the Swaraj Tractor Nandgaon showroom, I was given detailed information about the tractor and was also told about its financing options.
After the tractor was delivered, a showroom official came to my house and explained all the tractor's features, from attaching farm implements to using the equipment at speed. When it was time for service, the company called, and since I couldn't make it to the showroom, Swaraj Tractors came to my house to service it.
I'm doing better with my farming, and after using the tractor for about 5 months, I'm writing this review. Thank you to Swaraj Tractors and Akash House of Tractors for helping me improve my farming.